गंगापुर सिटी में सुना गया पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम, आत्मनिर्भर भारत पर जोर


भाजपा संभाग प्रभारी बिहारी लाल बिश्नोई ने कहा- मन की बात जनसंवाद का प्रभावी माध्यम है, आत्मनिर्भर भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने का किया आह्वान।

गंगापुर सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण रविवार को गंगापुर सिटी के बूथ संख्या-126 पर उत्साहपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा के संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ जन-संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री देशवासियों से आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करते हैं।

कार्यक्रम में करौली भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजलाल डीकोलिया, जिला महामंत्री विनोद अटल, मन की बात जिला संयोजक डॉ. हेमंत शर्मा, मन की बात कार्यक्रम सह संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष धनेश शर्मा तथा पार्षद ओमी कटारिया विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

आत्मनिर्भर भारत-2047 के संकल्प पर दिया जोर

संभाग प्रभारी बिहारी लाल बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोकल फॉर वोकल, आत्मनिर्भर भारत, कारगिल विजय दिवस, खादी इंडिया, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी तथा रक्षा क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्रहित के मुद्दों से जोड़ने और सकारात्मक जनभागीदारी बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आमजन से आत्मनिर्भर भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लोक अभियोजक एडवोकेट घनश्याम सिंह, एडवोकेट हुकम सिंह, गोपाल धामोनिया, भाजयुमो जिला मंत्री अतुल शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण गोयल, समाजसेवी विजय गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, चोखेलाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बूथवासी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *