पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, पौधरोपण और पौधा वितरण का आयोजन, परिवार की तीन पीढ़ियों ने सेवा का दिया प्रेरक संदेश।
भीलवाड़ा। स्वर्गीय सत्यनारायण जागेटिया की पुण्यतिथि पर जागेटिया परिवार ने समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विशाल रक्तदान शिविर, पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। श्री नगर माहेश्वरी सभा एवं भारत विकास परिषद (स्वामी विवेकानंद शाखा) के तत्वावधान तथा सत्यनारायण इंजीनियरिंग वर्कशॉप के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक और प्रेरक दृश्य तब देखने को मिला, जब देवरानी-जेठानी, मां-बेटे तथा पति-पत्नी ने एक साथ रक्तदान कर समाज के सामने मानव सेवा की मिसाल पेश की। उनकी इस पहल की उपस्थित लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता और महिला सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
64 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं को दिए पौधे
रक्तदान शिविर का संचालन रामस्नेही अस्पताल की ब्लड बैंक टीम के तकनीकी सहयोग से किया गया, जिसमें 64 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सभी रक्तदाताओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट किए गए।
रामस्नेही चिकित्सालय की ओर से इस अनुकरणीय सामाजिक पहल के लिए जागेटिया परिवार को सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य: सुभाष बहेड़िया
समाजसेवी सुभाष बहेड़िया ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प या फैक्ट्री नहीं है। यह केवल स्वैच्छिक रक्तदान से ही उपलब्ध होता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का आह्वान किया।
185 पौधों का रोपण एवं वितरण
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान 185 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। इनमें नीम, चमेली, मोगरा, हजारे, विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों के साथ तुलसी के गमले भी शामिल रहे। आयोजकों ने सभी से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी दिलाया।
विभिन्न शहरों से पहुंचे समाजजन
इस अवसर पर अहमदाबाद, रायपुर, कपासन, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और भगवानपुरा सहित विभिन्न स्थानों से जागेटिया परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राधेश्याम चेचाणी, कैलाश कोठारी, प्रहलादराय लढा, भैरूलाल काबरा, केदार गगरानी, महेन्द्र काकानी, केदारमल जागेटिया (एडवोकेट), गिरीश अग्रवाल, आदित्य मानसिंहका, सुमित जागेटिया, मनोज माहेश्वरी, गोविंद प्रसाद सोडाणी, भैरूलाल अजमेरा, बालमुकुंद डाड, मनोहर अजमेरा, दिनेश चन्द्र हेडा, राजेन्द्र बिरला, मुख्य संयोजक मुकेश जागेटिया, सोहनलाल गगराणी, कैलाश काबरा, गोगानंद राठी, ओमप्रकाश जागेटिया, प्रदीप लाठी, राकेश काबरा, भागचन्द्र सोमानी सहित भारत विकास परिषद, नगर माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा उनके लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। स्वर्गीय सत्यनारायण जागेटिया की पुण्य स्मृति में आयोजित यह सेवा आयोजन रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के प्रति जनजागरूकता का प्रेरक संदेश बनकर उभरा।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।