नदबई में राजस्थान भारत स्काउट गाइड का जिलास्तरीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित


सत्र 2025-26 की उपलब्धियों की समीक्षा और 2026-27 की गतिविधियों पर प्रस्ताव पारित, विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड से जोड़ने पर जोर।

नदबई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का चतुर्थ जिलास्तरीय वार्षिक सम्मेलन गुरुवार को नदबई कस्बे में कृषि मंडी के समीप स्थित एक निजी मैरिज होम में आयोजित किया गया। सम्मेलन में सत्र 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा की गई तथा सत्र 2026-27 की वार्षिक गतिविधियों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) पूरण सिंह शेखावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने स्काउट-गाइड की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन विद्यार्थियों को कर्मठ, अनुशासित, ऊर्जावान एवं संस्कारवान नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड से जोड़ने का आह्वान किया।

समाज सेवा और आत्मरक्षा पर दिया जोर

जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि स्काउट-गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जीवन रक्षा और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को स्काउट-गाइड गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया।

छोटे बच्चों को जोड़ने का आह्वान

जिला कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार गोपालिया ने कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर इकाइयों के प्रभावी संचालन पर जोर देते हुए छोटे बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही स्काउट-गाइड गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता बताई।

अनेक पदाधिकारी रहे उपस्थित

सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, हरिचरण शर्मा, कविता गोयल, सहायक राज्य आयुक्त आलोक शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, प्रभारी कमिश्नर हजारीलाल शर्मा, जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, सीओ गाइड कल्पना शर्मा, सीओ स्काउट देवेन्द्र कुमार मीणा, नदबई अध्यक्ष डॉ. हिमांशु कटारा, आजीवन सदस्य मानिकचंद अग्रवाल तथा सहायक जिला कमिश्नर आशीष जिंदल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *