नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान।
सूरौठ। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को सूरौठ कस्बे की अग्रसेन वाटिका में कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं करौली जिला प्रभारी चतर सिंह बांसड़ा मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने अध्यक्षता की। क्षेत्रीय विधायक अनीता जाटव, हिंडौन विधानसभा प्रभारी रवि गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा एवं ओमप्रकाश मामू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र मावई एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनज़र प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।
अभी से चुनावी तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
विधायक अनीता जाटव ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैयार कर कांग्रेस की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाए।
वहीं जिला प्रभारी चतर सिंह बांसड़ा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करने का आह्वान किया।
कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लिया संकल्प
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक घनश्याम महर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, बूथ स्तर की सक्रियता और जनता के विश्वास के बल पर कांग्रेस आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। रवि गुर्जर ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने तथा करौली जिले में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष नीरज बंशीवाल ने किया। बैठक में बत्तू मेंबर, प्रमोद तिवाड़ी, पुरुषोत्तम बंशीवाल, विजय वाला शर्मा, विश्राम मीणा, बृजेश भारद्वाज, दलवीर चौधरी धंधावली, तारा बैंसला, वली सिंह गिरदावर, ओमप्रकाश शुक्ला, डॉ. खलील खान, कमलेश महावर, वेद प्रकाश शर्मा, राम सिंह करू, कल्ला खान, जहीर खान, पिंटू चौधरी, इंद्राज सिंह, अर्जुन पीटीआई, दौलत मीणा, राहुल मीणा, फिरोज खान, रिंकू मीणा, जय सिंह मीणा, शिवकेश मीणा, दिलीप महावर, लखन पौडवाल, अतर सिंह मीणा, महेंद्र हरिजन, गजराज ठेकेदार सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:
Karauli, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।