ब्लॉक सवाई माधोपुर की बैठक में निर्वाचन व्यवस्था, जिम्मेदारियों और शिक्षक सहभागिता को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
सवाई माधोपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा सवाई माधोपुर के जिला स्तरीय चुनाव आगामी 9 अगस्त को चौथ का बरवाड़ा स्थित धाकड़ धर्मशाला में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव को सफल, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक सवाई माधोपुर की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र फागना की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि जिला शाखा के चुनाव निर्वाचन अधिकारी गिर्राज वर्मा एवं पर्यवेक्षक कन्हैयालाल सैनी की देखरेख में पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होंगे।
प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान, प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीना, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरीलाल प्रजापत, प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना, प्रदेश सलाहकार रामकिशोर शर्मा सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी भाग लेंगे।
इसके अलावा जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में शिक्षक सदस्य निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विभिन्न समितियों का किया गया गठन
बैठक में चुनाव को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियों की समीक्षा भी की गई।
शिक्षक हितों के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ओमप्रकाश मीना ने संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा अधिक से अधिक शिक्षक साथियों से चुनाव में भाग लेने का आह्वान किया।
पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि 9 अगस्त को होने वाला जिला निर्वाचन संगठन की एकता, लोकतांत्रिक परंपरा और शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनेगा।
बैठक में प्रदीप भारद्वाज, हरिशंकर गुर्जर, विनोद जैन, पप्पू लाल मीना, राजेंद्र वर्मा, मोजीराम मीना, चंद्रप्रकाश वर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, यादवेंद्र गौतम, जसराज सिंह चौहान, नसीर मोहम्मद सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।