नदबई में पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, मरीजों को फल वितरित


नगर पालिका सभागार में नटवर सिंह को श्रद्धांजलि, जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे और गायत्री शक्तिपीठ पर दीप यज्ञ हुआ।

नदबई। पद्म विभूषण से सम्मानित एवं पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को नदबई में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर पालिका सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व विदेश मंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने नटवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक योगदान और देश के विदेश मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किए।

जिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटे फल

पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में विधायक के निजी सचिव सत्येंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए फल वितरित किए। इस दौरान सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

गायत्री शक्तिपीठ पर हुआ दीप यज्ञ

दिनभर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में देर शाम गायत्री शक्तिपीठ पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

दीप यज्ञ के दौरान सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की भावना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रमों में एसडीएम सचिन यादव, पुलिस सीओ अमर सिंह राठौड़, तहसीलदार मदन सिंह, अधिशासी अधिकारी पवन गुप्ता, थाना प्रभारी अरुण सिंह, उपप्रधान भूपेंद्र सिंह फौजदार, निर्वर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष बालमुकंद, पूर्व उपाध्यक्ष अजय जैन, गोविंद सिंह भगौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के सार्वजनिक जीवन और योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *