मां इंदरगढ़ बिजासन की 44वीं यात्रा 24 अक्टूबर को होगी रवाना


गंगापुर सिटी से निकलेगी यात्रा, इंदरगढ़ में भगवती जागरण, छप्पन भोग और भंडारे का होगा आयोजन

गंगापुर सिटी। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में मां इंदरगढ़ देवी की 44वीं यात्रा आगामी 24 अक्टूबर, शनिवार को रवाना होगी। जिला बूंदी स्थित इंदरगढ़ बिजासन माता के दर्शन के लिए आयोजित इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यात्रा कर्मचारी कॉलोनी स्थित गौरव मैरिज होम के सामने से शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी।

24 अक्टूबर को होगा विशाल भगवती जागरण

समिति अध्यक्ष देवीचरण गर्ग ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात 9 बजे से इंदरगढ़ स्थित गंगापुर वालों की धर्मशाला में विशाल भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु माता रानी के भजनों के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट करेंगे।

25 अक्टूबर को छप्पन भोग और भंडारा

धार्मिक कार्यक्रमों की कड़ी में 25 अक्टूबर को सुबह 8 बजे बिजासन माता को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करेंगे और भंडारे का आयोजन होगा।

समिति अध्यक्ष देवीचरण गर्ग ने माता रानी के सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर छप्पन भोग महोत्सव में भाग लेने और धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।

इंदरगढ़ दरबार में आरती के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

इधर, नवरात्रि के अवसर पर गंगापुर सिटी की कर्मचारी कॉलोनी स्थित इंदरगढ़ दरबार में प्रतिदिन शाम को होने वाली आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त माता रानी की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *