13 फीट जलभराव वाले ढील डैम से 45 किलोमीटर लंबी नहर के जरिए करीब 6 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि की होगी सिंचाई।
बौंली।बौंली-बामनवास क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक स्थल ढील बांध से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत थडोली के सरपंच रामधन बैसला, कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार मीणा और सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ढील डैम की मोरी खोलकर नहर में पानी छोड़ा। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।
पूजा-अर्चना के बाद खोली गई बांध की मोरी
शुक्रवार को ढील बांध की मोरी खोलने के अवसर पर ग्राम पंचायत थडोली के सरपंच रामधन बैसला, कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार मीणा और सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे। तीनों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद बांध की मोरी खोलकर नहर में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया।
35 गांवों की 6 हजार हेक्टेयर भूमि को मिलेगा पानी
जानकारी के अनुसार ढील डैम की जलभराव क्षमता 17 फीट है, जबकि वर्तमान में बांध में 13 फीट पानी उपलब्ध है। बांध से निकलने वाली करीब 45 किलोमीटर लंबी नहर के माध्यम से क्षेत्र के लगभग 35 गांवों की 6 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी। नहर में पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए सिंचाई सुविधा मिलेगी।
मौके पर मौजूद रहे ग्रामीण और किसान
ढील बांध की मोरी खोलने के दौरान ग्रामीण आसाराम गुर्जर, राजेश शर्मा, ब्रह्म प्रकाश, शिवराज, मांगीलाल गुर्जर, मुकेश सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

Sawai Madhopur, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।