मनीष कुमार शांडिल्य ने अपराध रजिस्टर और बंदीगृह का किया निरीक्षण, मध्य प्रदेश बॉर्डर पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस को किया अलर्ट
प्रयागराज। कानून व्यवस्था को लेकर डीसीपी यमुनानगर मनीष कुमार शांडिल्य अलर्ट मोड में नजर आए। शनिवार को उन्होंने शंकरगढ़ थाने का औचक निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली और पुलिस की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर खंगालने के साथ लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रभारी कार्यालय और बंदीगृह का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीसीपी यमुनानगर ने सबसे पहले थाने के प्रभारी कार्यालय का जायजा लिया। इसके बाद बंदीगृह का निरीक्षण किया और अपराध रजिस्टर को बारीकी से चेक किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों तथा थाने में दर्ज मुकदमों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
डीसीपी ने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी जाए और उसकी समस्या का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मध्य प्रदेश बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
शंकरगढ़ थाना मध्य प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। इसे देखते हुए डीसीपी ने बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा से होने वाली अवैध शराब, गांजा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।
इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने के निर्देश भी दिए, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
गुंडे-बदमाशों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने स्पष्ट कहा कि गुंडे और बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय देना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने थाना प्रभारी प्रीतम कुमार तिवारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त बढ़ाई जाए। बीट पुलिसिंग को मजबूत किया जाए तथा अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में और तेजी लाई जाए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी शंकरगढ़ सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।