वृंदावन धाम से एक वर्षीय धार्मिक यात्रा का शुभारंभ, भीलवाड़ा में मानसिंगका परिवार की बगीची पर हुआ भव्य स्वागत और भोजन प्रसादी का आयोजन
भीलवाड़ा। धर्म, सेवा और समाज कल्याण के प्रति समर्पण की मिसाल पेश करते हुए श्री महावीर प्रसाद मानसिंगका 99 वर्ष की आयु में भी 51 शक्तिपीठों एवं 12 ज्योतिर्लिंगों की एक वर्षीय पावन धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। उनकी इस यात्रा का शुभारंभ वृंदावन धाम से हुआ। इसी धार्मिक संकल्प के तहत शुक्रवार को भीलवाड़ा के बड़ला चौराहा स्थित मानसिंगका परिवार की बगीची में भव्य सवामणी एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के सदस्यों, परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने महावीर प्रसाद मानसिंगका का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने उनकी धार्मिक यात्रा की सफलता के लिए मंगलकामनाएं कीं।
धर्म, शिक्षा और जनसेवा को समर्पित रहा जीवन
महावीर प्रसाद मानसिंगका का जीवन धार्मिक आस्था के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा को समर्पित रहा है। 99 वर्ष की आयु में भी धर्म और समाजहित के कार्यों के प्रति उनका उत्साह एवं संकल्प बरकरार है। भीलवाड़ा सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए धर्मशालाओं तथा अन्य जनोपयोगी व्यवस्थाओं के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय सहयोग दिया है। उनके सहयोग से जुड़े प्रमुख संस्थानों में सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय तथा सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
इसके अलावा धनोप माताजी क्षेत्र में विकास कार्यों, श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क धर्मशाला की व्यवस्था तथा झातला माता मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण एवं अन्य सुविधाओं के विकास में भी उनका योगदान रहा है।
वृंदावन धाम में यज्ञ के साथ शुरू हुई यात्रा
एक वर्षीय धार्मिक यात्रा का शुभारंभ वृंदावन धाम स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में 17 से 23 नवंबर तक आयोजित यज्ञ के साथ हुआ। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर को सालासर बालाजी धाम, 25 नवंबर को पुष्कर स्थित मणिबंध मां शक्तिपीठ और 26 नवंबर को धनोप माताजी के दर्शन एवं सवामणी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में 27 नवंबर को भीलवाड़ा के बड़ला चौराहा स्थित मानसिंगका परिवार की बगीची में सवामणी एवं भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। वहीं, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 नवंबर को विराटनगर स्थित अंबिका शक्तिपीठ के दर्शन करने के बाद वे पुनः वृंदावन धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
अग्रवाल समाज और परिवारजनों ने किया स्वागत
मानसिंगका परिवार के सदस्य राकेश मानसिंगका ने बताया कि श्री महावीर प्रसाद मानसिंगका के भीलवाड़ा आगमन पर भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें अग्रवाल समाज के सदस्यों, परिवारजनों, रिश्तेदारों और परिचितों ने पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
उन्होंने बताया कि महावीर प्रसाद मानसिंगका शुक्रवार रात्रि को भीलवाड़ा में विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को वृंदावन के लिए रवाना होंगे।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने उनके दीर्घकालीन धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 99 वर्ष की उम्र में भी धर्म और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।