आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत, आठ गंभीर घायल


बौंली, बामनवासl श्रद्धा ओम त्रिवेदीl क्षेत्र के लाडपुरा गांव में शनिवार देर रात्रि को अचानक आई तेज गति से वर्षा के दौरान कडकडाकर आकाशीय बिजली एक मकान पर गिर गई, इस दुर्घटना में एक 14 वर्षीय बालिका क्रांति खारवाल पुत्री इंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई एवं तीन गंभीर घायलों को गंगापुर सिटी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, एवं पांच घायलों का स्थानीय बामनवास चिकित्सालय में उपचार चल रहा है जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैl ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि को बामनवास उपखंड मुख्यालय के लाडपुरा गांव में पूरा परिवार अपने मकान के अंदर टेलीविजन देख रहा था, इसी दौरान तेज गरजना के साथ वर्षा का दौर शुरू हो गया एवं कड़कडाकर आकाशीय बिजली मकान पर गिर गई, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया एवं कमरे में बैठे परिवार के 9 सदस्य घायल हो गए, सूचना पाकर ग्रामीणों ने घायलों को बामनवास चिकित्सालय में भर्ती कराया, इस दौरान चिकित्सकों ने क्रांति खारवाल उम्र 14 वर्ष को मृत घोषित कर दिया एवं गंभीर घायल गीतांजलि उम्र 10 वर्ष, शर्मिला उर्फ छोटी उम्र 7 वर्ष, व रेखा उम्र 22 वर्ष को गंगापुर चिकित्सालय में उपचार के लिए रेफर किया गया है, एवं राघव उम्र तीन माह, राजकुमारी उम्र 16 वर्ष, अनीता उम्र 12 वर्ष, उर्मिला उम्र 42 वर्ष व दिया कुमारी उम्र 8 वर्ष का बामनवास चिकित्सालय में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैl सूचना पाकर बामनवास उपखंड अधिकारी प्रियंका कडेला व पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलों के उपचार की जानकारी लीl गंगापुर सिटी चिकित्सालय में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामकिशोर मीणा एवं एसडीएम बृजेंद्र मीणा ने चिकित्सालय में पहुंचकर घायलो के उपचार की जानकारी लीl


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now