डूंगरी बांध विरोध आंदोलन: हिंगोनी में विशेष बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए


21 सितंबर को चकेरी में विशाल महापंचायत करेंगे
7 सितंबर को खेड़ला बालाजी पर संघर्ष समिति की विशेष बैठक
8 सितम्बर से गांव गांव संघर्ष सभाएं करेंगे
सवाई माधोपुर। डूंगरी बांध विरोध आंदोलन संघर्ष समिति की एक विशेष बैठक रविवार को ग्राम हिंगोनी स्थित हीरामन बाबा के स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धनपाल पटेल (बसो) ने की जबकि सूरजमल पटेल (ओलवाड़ा) ने उपाध्यक्षता की। बैठक में समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों के पंच-पटेल और सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए ।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

महापंचायत: आगामी 21 सितंबर को चकरी गांव में लाखों की संख्या में विशाल महापंचायत आयोजित कर डूंगरी बांध रद्द करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

विशेष बैठक: 7 सितंबर को सपोटरा क्षेत्र के खेड़ला गांव स्थित बालाजी मंदिर पर विशेष बैठक होगी।

संघर्ष यात्रा: 8 सितंबर से गांव-गांव में संघर्ष यात्रा निकाली जाएगी।

चिट्ठी अभियान: आंदोलन के सरकार के नाम पत्र-लेखन अभियान को और मजबूती दी जाएगी।

चुनाव बहिष्कार: पंचायत समिति चुनावों के बहिष्कार पर चर्चा की गई।

ग्राम सभा प्रस्ताव: ग्राम पंचायत स्तर पर लिए गए प्रस्ताव और सरपंचों द्वारा भेजे गए ज्ञापनों की समीक्षा की गई अन्य समस्त ग्राम पंचायत में ग्राम सभा के माध्यम से बांध का विरोध करने का निर्णय किया ।

कोर्ट में याचिका: 11 सदस्यों की विशेष कमेटी का गठन किया गया जो अधिवक्ताओं से बातचीत कर कोर्ट में याचिका दायर करेगी। यही कमेटी चकेरी महापंचायत की योजना और समस्त रूपरेखा बनाएगी । मुख्यमंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों को आगामी दिनों में ज्ञापन देना तय करेगी ।

स्थाई प्रतिनिधिमंडल: 51 सदस्यों का स्थाई प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया।

अध्यक्ष समिति: अध्यक्ष समिति में विस्तार कर अब कुल 64 सदस्य किए गए ।

संयोजक समिति: संयोजक समिति में विस्तार करके कुल 120 सदस्य हुए।

कोष कमेटी: 11 सदस्यों की कोष कमेटी गठित की गई, जो बैंक खाता खोलकर आंदोलन के आर्थिक संसाधनों का प्रबंधन करेगी।

स्थाई संपर्क केंद्र: संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए सवाई माधोपुर में स्थाई संपर्क केंद्र खोला जाएगा।

हस्ताक्षर अधिकृत: किसी तत्काल दस्तावेज पर आपसी विमर्श के बाद अध्यक्ष समिति के 5 सदस्यों के हस्ताक्षर को अधिकृत माना जाएगा।

साप्ताहिक बैठकें: संघर्ष समिति की विभिन्न कमेटियों की साप्ताहिक विशेष बैठकें आयोजित होंगी।

सोशल मीडिया: समिति का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा । जिसमें प्रमाणिक सूचनाओं का प्रसारण होगा ।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग
बैठक में हरिकेश योगी,अनवर खान,कमलेश पटेल,कालूराम मीणा,महेश मीणा,अमरसिंह,
शंभू पटेल, हनुमान पटेल,प्रहलाद मीणा,खल्लाक खान,जटाशंकर,भरत लाल,चतुरु मीणा,गिरधारीलाल मीणा,शंकर मीणा,श्रीराम सरपंच,पृथ्वीराज मीणा,हंसराज मीणा, बाबूलाल मीणा,रामसिंह मीणा,रामनिवास सरपंच,राजेंद्र,राजमल मीणा,सीताराम मीणा,हजारीलाल,परसराम,बत्ती लाल,रामभरोस मीणा, श्री फूल मीणा,पृथ्वीराज,हरीश जांगिड़,भवानीशंकर,बत्ती लाल,केदार प्रसाद, शांति देवी,बाबूदी देवी,कांति देवी,अंकित, मोजांति, रामेश्वर,रामराज,मोतीलाल,सहित अनेक लोग उपस्थित रहे । आंदोलन की रूपरेखा पर मुकेश भूप्रेमी ने प्रकाश डाला।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now