राहुल गांधी का किया पुतला दहन


“इंडी गठबंधन के नेताओं राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव ने सनातन धर्म में सर्वोच्च मां एवं स्त्री जाति की महिमा के अमर्यादित भाषा से अपमानित करने का कार्य किया है” -मानसिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष भाजपा सवाईमाधोपुर

भाजपा चारों मंडल बजीरपुर, तलाबड़ा,गंगापुर ग्रामीण एवं गंगापुर शहर के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राहुल गांधी का किया गया पुतला दहन…..

गंगापुर सिटी, पकज शर्मा। हाल ही में बिहार में इंडी गठबंधन के मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव द्वारा देश के प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के लिए कहीं गई गाली एवं अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा गंगापुर सिटी की चारों मंडलों तलावड़ा,वजीरपुर,गंगापुर ग्रामीण एवं गंगापुर शहर मंडल के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर,प्रधान मंजू गुर्जर,सभापति शिवरतन अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में उप जिला कलेक्टर कार्यालय गंगापुर सिटी के सामने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया!
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में संपूर्ण देश के मान-सम्मान को विश्व पटल पर बढ़ाने का काम करने वाले देश के प्रधानमंत्री मोदी के बारे में निचली जाति से संबंधित,चौकीदार चोर जैसे शब्दों से संबोधित करने वाले एवं देश में अभिव्यक्ति के अधिकार का अमर्यादित तरीके से अपनी असंयमित भाषा का प्रयोग कर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने आने वाले इंडी गठबंधन के कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने देश में पवित्र कही जाने वाली दिवंगत मां को अपनी अभद्र टिप्पणी और गालियां देकर अपमानित करने का कार्य किया है भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर भर्त्सना करती है! इस अवसर पर प्रधान गुर्जर, सभापति अग्रवाल,मन की बात जिला प्रभारी डॉ.हेमंत शर्मा,जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह गुर्जर द्वारा भी इंडी गठबंधन के नेताओं की अभद्र टिप्पणी की अपने शब्दों में निंदा की! जिला सह मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव,कमला मीणा,जिला महामंत्री विनोद अटल,मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास,जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव,महेन्द्र दीक्षित,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव,तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर,बजीरपुर मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज गोयल,सूरजमल जाट,भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश लोढ़ी,ओमी कटारिया,रामभरोसी वैष्णव,पूर्व प्रधान कन्हैयालाल बैरवा,नारायण महावर,गोविन्द दीक्षित,एडवोकेट हिमांशु,विकास सैनी,गोपाल गर्ग,विजय बोहरा,बत्ती लाल,रूपसिंह गुर्जर,नवल दनगस,बत्तीलाल,अखिलेश शर्मा,लक्ष्मण सिंह जाट,भीम सिंह जाट,ओमप्रकाश गोयल,कमलेश महावर,गोविंद गुप्ता, सोमेश्वर टटवाल,चिरंजी लोधा,विजय जादौन,हीरा सिंधी,महेन्द्र मीणा,महेश सरपंच,हरकेश गुर्जर,अतुल शर्मा,अशोक शर्मा,विजय जादौन, एडवोकेट अनिल दुबे संदीप जैमिनी प्रतिभा सोनी सहित अनेक भाजपा ग्रामीण एवं शहरी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now