गंगापुर सिटी, पकज शर्मा। मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को द्वितीय डाक ध्वजा यात्रा इंदरगढ़ दरबार पहुंची यात्रा ने इंदरगढ़ चौराहे पर प्रातः 9:00 ध्वजा रथ यात्रा में आरती की सभी यात्री जुलूस के रूप में नाचते गाते माता रानी के भवन पहुंचे ध्वजा चढ़ाकर दर्शन कर परिवार और देश की खुशहाली की कामना की प्रातः 11:00 बजे माता रानी को भोग प्रसादी लगाकर गंगापुर वालों की धर्मशाला में कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे में पंगत पर प्रसादी का वितरण किया इस मौके पर समिति अध्यक्ष देवीचरण गर्ग नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल मनीष सिंघल वेद प्रकाश मंगल अशोक करौली नरदेव गुप्ता दिनेश करणपुर रामावतार महोली कैलाश चंद जितेंद्र बुक सेलर सत्यनारायण पटवारी रघुनंदन करौली मनसुख गुप्ता सुनील गर्ग जगदीश प्रसाद अशोक गर्ग अनुराग गर्ग गौरव मंगल राहुल अग्रवाल हैप्पी दीपक बबली आकाश मदन मोहन मास्टर रॉकी रमेशचंद भोड आदि धर्मशाला ट्रस्टी एवं सदस्यों द्वारा नवनिर्मित व निर्माणधिन धर्मशाला का अवलोकन कर आगे निर्माण कार्य करने पर चर्चा की।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।