सवाई माधोपुर 18 सितम्बर। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा विष्व षांति, बन्धुत्व ओर जन जागरण के उददेष्य के साथ निकाली जा रही अखण्ड ज्योति कलष रथ यात्रा यात्रा प्रभारी राजेन्द्र षर्मा संयोजक रामजीलाल साहू के नेतृत्व में गायत्री षक्तिपीठ से आवासन मण्डल पहुंची।
श्रीमती कष्णा शर्मा ने बताया कि आवासन मण्डल में दो दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान कई स्थानों पर ज्योति कलष के दर्षन, पूजा अर्चना व आरती की गई। बुधवार 17 सितम्बर को आवासन मण्डल में शीतला माता मन्दिर में कालोनी वासियों ने पुष्प वर्षा कर रथ के साथ चल रहे लोगों का स्वागत किया। इस दौरान महिला मण्डल द्वारा गायत्री मंत्र संकीर्तन भी किया गया। रथ के सारथी घनष्याम पाटीदार ने कहा यह यात्रा मानवता को जगाने ओर जीवन को जीवन पथ की ओर जोडने की एक सषक्त पहल है। रथ के साथ अनेक गायत्री परिजन उपस्थित थे।
गायत्री परिजन सुरेश चन्द गर्ग ने बताया कि आवासन मण्डल में ही 18 सितम्बर को चिंताहरणी माता मंदिर में भवन यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। गायत्री यज्ञ का कार्यक्रम महिला मण्डल ने सम्पन्न करवाया। इसके बाद प्रसादी वितरण हुआ। सांयकाल ज्योति कलश रथ ने आवासन मडल के तीनों सेक्टरों में भ्रमण कर विश्व शांति एवं बन्धुत्व के लिए जन जागरण का संदेश दिया। इस दौरान अनेक गायत्री परिजन यात्रा में शामिल रहे|

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।