सवाई माधोपुर 18 सितम्बर। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मे चिकित्सा विभाग व बंधन संस्था के संयुक्त तत्त्वावधान मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार जैमिनी की अध्यक्षता मंे कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला मे पोषण सम्बन्धी जानकारी, खान पान की आदते, पोशक तत्त्वों कुपोषण की रोकथाम हेतु एम टी सी सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया साथ ही टीम को पोषण सुधार की दिशा में मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बंधन संस्था सहायक प्रबंधक गिरीश तिवारी ने जानकारी दी कि समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के संस्था द्वारा लिए एनीमेशन वीडियो तैयार कर स्टाफ द्वारा हितग्राहियों के साथ साझा किए जा रहे जा रहे है। संस्था के सुप्रियो दत्ता द्वारा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम मे महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक प्रियंका शर्मा, डॉक्टर सियाराम मीणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ताराचंद महावर, महिला स्वस्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।