फ्रेशर पार्टी में आर. ए. एस में चयनित अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की छात्रा रीना गुर्जर का किया सम्मान


स्नेहा शर्मा बनी मिस फ्रेशर

गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रा अभिनंदन समारोह 2025 का आयोजन किया गया। मिस फ्रेशर के लिए विभिन्न गीतों की धुनों पर कैटवॉक , सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी राउंड आयोजित किया गया जिसके आधार पर मिस फ्रेशर 2025 का खिताब स्नेहा शर्मा , मिस अट्रैक्टिव तमरीनराईन,मिस परफेक्ट सोनाक्षी को ताज पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर दिया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल कन्या महाविद्यालय से उत्तीर्ण छात्रा रीना गुर्जर का राजस्थान प्रशासनिक सेवा सेवा में चयन होने पर अग्रवाल कन्या महाविद्यालय द्वारा शाल, साफा, पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे पर अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता मच्छीपुरा वाले, संस्थान महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट ,कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता पट्टी वाले , महाविद्यालय सचिव बाबूलाल गुप्ता ,शिक्षा समिति सदस्य राजकुमार गोयंका, मुरारी लाल गुप्ता, हरिओम भगत , एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बृजेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।महाविद्यालय सचिव बाबूलाल गुप्ता
ने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि परिचय, कार्यक्रम का उद्देश्य एवं छात्राओं को श्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

छात्राओं को मार्गदर्शन देते आर ए एस में चयनित रीना गुर्जर ने कहा कि जीवन में सफल होना है तो माता-पिता की सीख को अपने अंदर उतरना है यदि महाविद्यालय शिक्षा में प्रवेश लिया है तो प्रथम कर्तव्य लक्ष्य निर्धारित कर श्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन का उन्नत मार्ग प्रशस्त करना है।

अग्रवाल शिक्षण संस्थान अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी छात्राएं अपनी गुरुजनों के बताए गए मार्ग पर चले निश्चित ही आपकी मंजिल अपने पास होगी।

अग्रवाल शिक्षण संस्थान महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट ने छात्राओं को उद्बोधन में कहा कि सफलता हासिल करनी है तो सफलता प्राप्त करने जिद बना ले।संघर्ष की हमेशा जीत होती है असंभव कुछ भी नहीं है जरूरत है तो सिर्फ शुरुआत करने की।
अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत सीनियर छात्राओं द्वारा नव प्रवेशित छात्राओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया एवं छात्राओं को महाविद्यालय की संस्कृति और अनुशासन व शिक्षा व्यवस्था से परिचित करवाया गया। अभिनंदन समारोह के मनोरंजन पल में नवप्रवेशित छात्राओं ने अपनी अभिरुचि से सभी को अवगत कराया तथा अजब पहेलियों के गजब जवाब दिए। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बी. एस. गुर्जर द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ छात्राएं उपस्थित थी ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now