महिला श्रमिक एवं समुदाय को दी महिला एवं बाल अधिकारों की जानकारी


करौली 23 अक्टूबर। जिला प्रशासन एवं एक्शनएड एसोसिएशन इंडिया द्वारा चलाए जा रहे महिला श्रमिक उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल जागरूकता अभियान के अंतर्गत सपोटरा जोड़ली एवं इनायती में महिला श्रमिक एवं समुदाय के साथ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
एक्शनएड जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि शिविर में महिला श्रमिकों में च्व्ैभ् अधिनियम (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013) के प्रति जागरूकता बढाना एवं उत्पीड़न की शिकायत स्थानीय शिकायत समिति, नजदीकी पुलिस थाना, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग की बेबसाइट एवं शी – बोक्स पोर्टल पर करने एवं उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है। अधिकार मित्र स्वयंसेवक रामराज बैरवा में आंतरिक एवं स्थानीय शिकायत समिति के गठन एवं सक्रिय बनाने पर चर्चा करते हुए बाल विवाह, बालश्रम की रोकथाम एवं भिक्षावृति की रोकथाम को पर जोर देते हुए बाल संरक्षण मुद्दों की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 पर करने हेतु प्रेरित किया। आवास प्रभारी देवीशंकर ने बच्चों से बालश्रम नही करवाने एवं उन्हें विद्यालय भेजने एवं साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के बारें में जानकारी दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now