दिनदहाड़े बाजार में फायरिंग का मामला; एफएसएल टीम ने की जांच पड़ताल


पीडित ने कराया पुलिस में मामला दर्ज, कुम्हेर रोड़ पेट्रोल पंप के समीप की बारदात

नदबई। नदबई कस्बे में कुम्हेर चौराहे पर पेट्रोल पंप के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों को पहले एक युवक से मारपीट के बाद फायरिंग करते हुए फरार होने के मामलें में लुहासा निवासी संजू मीना पुत्र मानसिंह मीना ने तीन जनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने पर पुलिस सीओ अमरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में एफएसएल टीम ने मौके पर जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए।
गौरतलब है कि गांव लुहासा निवासी संजू मीना, बुधवार सुबह करीब 10 बजे पैट्रोल पंप के समीप सैलून पर बाल कटवा रहा। इसी दौरान कासगंज रोड़ निवासी राजेश पुत्र सुरेश पुजारी, गांव मांझी निवासी दीपशिखर सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह व करीली निवासी भूरा उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र रनधीर सिंह ने सैलून दुकान में घुसते हुए पीडित से मारपीट शुरु कर दी। पीडित का आरोप है कि, इस दौरान बदमाशों ने देशी कट्टा से फायर किया। दिनदाहडे फायरिंग की घटना पर समीपवर्ती लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में बाइक सवार बदमाश, हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now