श्रीराम नवमी शोभा यात्रा में दिखाई दी भाजपा प्रत्याशी जोनापुरिया के चुनाव प्रचार की झलक

सवाई माधोपुर (राजेश शर्मा)17अप्रैल। जिला मुख्यालय पर बुधवार को रेल्वे स्टेशन स्थित श्री राम जानकी मंदिर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राम नवमी के अवसर पर श्री रामजी की शोभा यात्रा निकाली गई।
जिला मुख्यालय पर निकाली गई शोभायात्रा आज कई मायनों को लेकर खास चर्चा में रही। लोगो का कहना था की पिछले वर्षो की तुलना में इस बार शोभायात्रा में आमजन की संख्या कम दिखाई दी। वहीं सभी धर्मो के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति बिल्कुल नगण्य दिखाई दी।


प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि शोभायात्रा में राम भगवान की सवारी से ज्यादा टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा केभाजपा प्रत्याशी सुखवीर सिंह जोनापुरिया के चुनाव प्रचार का रथ और जिस वाहन में जोनापुरिय तथा उनका पुत्र कुछ भाजपाइयों के साथ चल रहे थे वो ही वाहन शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।यही नही कुछ राम भक्त भगवान श्री राम के जयकारे लगा रहे थे वहीं भाजपा से जुड़े लोग जोनापुरिया,मोदी और जयश्री राम के नारे लगाते दिखे।
आज की रामनवमी शोभायात्रा को कुल मिलाकर अधिकांश लोगों ने श्रीराम की कम भाजपा और भाजपा प्रत्याशी जोनापुरिया की शोभायात्रा बताया और कहा कि शायद शोभायात्रा का राजनीतिकरण नही होता तो शोभायात्रा में रामभक्तो की भीड़ चारगुना बड़ जाती।

Support us By Sharing
error: Content is protected !!