गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आज आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिरव श्वेतांबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सकल जैन समाज द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे जैन समाज के बंधुओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर श्वेतांबर जैन मंदिर ,स्थानक ,बालाजी चौक ,चौपड़ ,खारी बाजार, देवी स्टोर चौराहा ,व्यापार मंडल ,पुरानी अनाज मंडी होते हुए फ्ववारा चौक होते हुए आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुआ इस दौरान शोभायात्रा में महावीर स्वामी के जीवन और ‘अहिंसा परमो धर्म:’, ‘जियो और जीने दो’ भगवान महावीर की जन्म कल्याण का संदेश देती मनमोहक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं।
शोभा यात्रा में स्वर्णमयी रथ पर जिनेंद्र भगवान को विराजमान किया गया। रथ पर सारथी के रूप में नरेंद्र गंगवाल एवं खवासी के रूप में डॉक्टर मनोज जैन विराजमान रहे । श्री बाबूलाल जैन ,चांदमल जैन महेंद्र जैंन इंद्र के रूप में रथ पर जिनेंद्र भगवान के चंवर ढुला रहे थे। शोभा यात्रा जैन समाज कै सफेद वस्त्रो पचरंगी दुपट्टा पहनकर नौजवान भजन गाते करते चल रहे थे केसरिया वस्त्रो मैं सजी धजी समाज की महिलाएं भी भगवान की जय जयकार करते हुए एवं भजनों की धुन पर नृत्य करते डांडिया करते हुए चल रही थी। जैन समाज के इस भव्य जुलूस का स्वागत करने के लिए नगर वासियों मैं हो लगी हुई थी। चौपड बालाजी चौक खारी बाजार मे व्यापार मंडलो द्वारा स्वागत किया गया, स्टोर चौराहे पर इंडियन क्लॉथ स्टोर की ओर से भविष्य कुमार ने समाज के पदाधिकारीयों का माला साफा पहना कर स्वागत किया। शोभायात्रा में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रवीण गंगवाल पूर्व अध्यक्ष सुभाष जैन पांड्या सतीश जैन पांड्या श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष रितेश पल्लीवाल, राजीव पल्लीवाल, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या संस्थापक अध्यक्ष सुमेर जैन सोनी पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन सचिव महेश जैन, जैन समाज के पदाधिकारी देवेंद्र जैन पांड्या प्रेमचंद जैन लोकेश जैन सौरव गंगवाल मुकेश जैन गोधा अशोक जैन जगदीश जैन डॉक्टर आईपी जैन डा मानव जैन डा सुलेखा जैन विजेंद्र कासलीवाल मोनिका जैन रीना पल्लीवाल सहित सैकड़ो की संख्या में जैन शब्द ऑन शामिल रहे। इसी प्रकार व्यापार मंडल के पास खंडेलवाल समाज अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अग्रवाल समाज पुरानी अनाज मंडी व्यापार मंडल द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया एवं श्रीजी की प्रतिमा की आरती उतार कर श्रीफल चढ़ाकर विश्व शांति के लिए कामना की। एवं शोभा यात्रा में शामिल जैन बंधुओ पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर मंदिरजी में भगवान के पूजन अभिषेक किए गए एवं माला की बोली लगाई गई श्रीजी की माला पहनने का सौभाग्य श्रीमान मनोज जैन कंपाउंडर परिवार को मिला। बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने महावीर स्वामी के भजनों पर नृत्य किया। भगवान महावीर की आकर्षक रथ यात्रा पालकी पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के लिए वात्सल्य भोज का भी आयोजन किया गया था।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।