गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। सोमवार से विजय पैलेस में श्रीमद् भागवत कथा राष्ट्रीय कथा वाचक गोविंद भैया जी के मुखारविंद से प्रारंभ हो गई। सोमवार को प्रातः 9:30 बजे बालाजी चौक से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए कथा स्थल विजय पैलेस पहुंची। कलश यात्रा का व्यापार मंडल के पास अग्रवाल समाज समिति के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व भागवताचार्य श्री गोविंद भैया जी का माला में साफा पहनाकर सम्मान स्वरूप भेट प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के सैकड़ो गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।