“एक राष्ट्र, एक संविधान, एक ध्वज – यही थी उनकी सच्ची आकांक्षा”- सभापति शिवरतन अग्रवाल


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। आज भारतीय जनता पार्टी के शहर मण्डल द्वारा आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद करते हुए, उनके चित्रपट पर भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति शिवरतन अग्रवाल रहे।
सभापति ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्ष और बलिदान ने न केवल भारत की राजनीति को दिशा दी, बल्कि उनके सिद्धांत और विचार आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। उनके प्रति हमारी श्रद्धा और सम्मान हमेशा जीवित रहेगा।
कार्यक्रम में शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास , पूर्व जिला महामंत्री जमना लाल वैष्णव, मनोज बंसल, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविंद गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष चिरंजी लोधा, अशोक गुप्ता, गोपाल धमोनिया, मण्डल मंत्री मनोज सोनी, सिताराम गुर्जर, मनीष सिंघल, कार्यक्रम संयोजक गौरव मंगल, मण्डल प्रवक्ता विकास सैनी, नारायण महावर, सूरजमल जाट ,विष्णु शर्मा, वेदप्रकाश सोनवाल, श्री अतुल मुद्गल जी, वेदप्रकाश शर्मा, वेदप्रकाश सोनवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल गर्ग, जीतू मीणा, लक्ष्मण सैनी , रिंकू यादव सहित भाजपा के सम्माननीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now