“डॉ मुखर्जी ‘एक देश एक निशान’ एवं सैद्धांतिक राजनीति के प्रबल पक्षधर थे”-सुनीता वैष्णव मंडल अध्यक्ष


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। सैमसंग एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम सेवा में बलिदान दिवस के रूप में उनके चित्रपट के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सैद्धांतिक जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लेते हुए मनाया गया। भाजपा विधानसभा मीडिया पर धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ.मुखर्जी अपने राजनीतिक जीवन में सैद्धांतिक राजनीति के प्रबल पक्षधर एवं अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में भारत की अखंडता के लिए जम्मू कश्मीर में लागू “दो विधान दो निशान” के प्रबल विरोधी और “एक देश एक निशान” के प्रबल पक्षधर थे उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में भारत की अखंडता की अक्षुण्णता के लिए संघर्षरत रहते हुए अपना बलिदान दिया साथ ही मंडल अध्यक्ष वैष्णव ने प्रत्येक कार्यकर्ता से डॉ.मुखर्जी के राजनीतिक जीवन से प्रेरणा लेते हुए संगठनात्मक सिद्धांतों को आधार बनाकर राजनीतिक जीवन में अग्रसर होने का उपस्थित सभी संगठन के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रामभरोसी वैष्णव,मदन मोहन,हरकेश गुर्जर,महेंद्र कुमार मीणा,मुबीन खान,नजीर खान,मुकेश जांगिड,राधेश्याम कंडेरा, गज्जी मीणा,बत्ती गुर्जर,जयती गुर्जर, जनमेद, कन्हैया सोनी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now