हवन -यज्ञ के साथ संपन्न हुआ सनातन संस्कार शिविर


चौथ का बरवाड़ा 22 जून। धर्म जागरण मंच, चौथ का बरवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित 32 दिवसीय तृतीय आत्म रक्षा, चरित्र निर्माण एवं सनातन संस्कार शिविर रविवार को शिविर स्थल राज राजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण मे वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन यज्ञ के साथ शिविर का समापन हुआ।
योग प्रशिक्षक हंसराज मीणा शिक्षक नरेंद्र वर्मा, विमल कुमार सैनी, दामोदर वर्मा, मुकेश वर्मा, मेघराज हल्दुनियां, मनीष वर्मा, मोहन लाल सैनी, सुरेंद्र कुमावत, सी एल सैनी, एवं वृद्धिचंद महावर, धनराज महावर, नितेश सैनी ने बालक- बालिकाओं को योग की त्रिवेणी में डुबकी लगवाई। आचार्य पंडित महेश शर्मा ने बालक- बालिकाओं से अग्निकुंड को साक्षी मानकर अपने समस्त दुर्गुणों, व्यसनों, बुराइयों को छोड़ने व योग-प्राणायाम को प्रतिदिन करने का संकल्प दिलवाया। समापन समारोह के दौरान मुख्यअतिथि पंचायत समिति प्रधान श्रीमती संपत पहाड़िया ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। मुख्यवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता अजय शेखर दवे ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समय को नियोजित करके ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। संरक्षक अनिल जैन ने कहा की यह तृतीय वर्ष है जब हम समर कैंप का सफल आयोजन कर पाए और आगे भी इसे जारी रखने का प्रयास करेंगे। पूर्व सैनिक बुद्धि प्रकाश शर्मा ने सपत्नीक हवन प्रक्रिया मे भाग एवं जम्मू कुमार जैन ने भी बालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों को बताते हुए बालकों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान बालक- बालिकाओं को ग्राम पंचायत सदस्य बाबू लाल सैनी एवं महाराजा हम्मीर कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र सिंह आमेरा, सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश पहाड़िया, शिक्षक गोपाल प्रसाद खांडल एवं पूर्व व्याख्याता सीताराम शर्मा, शिक्षक राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन भी किया गया।
इसी दौरान शिविर प्रशिक्षकों का भी सम्मान किया गया। अंत मे शिविर संयोजक अनेंद्र सिंह आमेरा, संरक्षक अनिल कुमार जैन शिविर प्रभारी सचिव हंसराज मीणा, शिविर प्रभारी रिंकी महावर ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। इस शिविर मे कुल 145 बालक बालिकाओं ने प्रशिक्षण लिया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now