तालुका जागृति इकाई समिति गंगापुरसिटी के सदस्य गण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। तालुका जागृति इकाई समिति गंगापुरसिटी के सदस्य गण द्वारा आज दिनांक 23 जून 2025 को पंचायत समिति गंगापुरसिटी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, लोगों से उनकी समस्याएं जानकारी डेटाबेस तैयार किया गया, इस अवसर पर जागृति इकाई के सदस्य गण उपजिला कलेक्टर बृजेंद्र मीणा, शाखा प्रबंधक लट्टूराम मीणा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गंगापुरसिटी, विकास अधिकारी पंचायत समिति श्री नरेंद्र, मदन मोहन गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी ,राजस्थान रोडवेज गंगापुरसिटी, प्रतिनिधि मनीष शर्मा, संदीप शर्मा विकास अधिकारी कार्यालय, डाकघर गंगापुरसिटी प्रतिनिधि, पैनल अधिवक्ता सत्यभान सिंह, संतोष कुमार, अधिकार मित्र भूपेंद्र हंस, मुकेश कुमार गुर्जर, विकास सैनी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा लोगों को विधिक सेवा योजना निशुल्क विधिक सहायता, जागृति इकाई समिति के गठन एवं इसके उद्देश्य तथा अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी प्रदान की, इनके अतिरिक्त नीरज खंडेलवाल, माया जैन , मीणा शर्मा , रामस्वरूप , हेमेंद्र कुमार शर्मा राजेश शर्मा समेत शिविर में 30 से 35 आमजन उपस्थित रहे।

Vishwkarma Electric

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now