जिलेभर में चले सदस्यता अभियान में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने को मिला, संगठन ने छात्र शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया।
गंगापुर सिटी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा मंगलवार को गंगापुर सिटी जिले में वृहद सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं से संपर्क कर उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई। इस दौरान युवाओं में सदस्यता को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और रिकॉर्ड संख्या में विद्यार्थी संगठन से जुड़े।
अभियान के दौरान विभाग संयोजक लोकेश मीणा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षा के साथ राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा
जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल ने बताया कि पूरे जिले में सदस्यता अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं में व्यापक उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें एबीवीपी की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सदस्यता ग्रहण कराई।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और विद्यार्थियों के सहयोग से जिले में रिकॉर्ड संख्या में सदस्यता दर्ज की गई, जो संगठन के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
अभियान के दौरान जिला छात्रा प्रमुख पायल प्रजापत, भाग संयोजक गौरव शाक्य, नगर मंत्री तरुण मीणा, गणेश मीणा, बामनवास भाग संयोजक सचिन गुर्जर, कविता महावर, अंकिता लालावत, राशि उपाध्याय, खुशी जागरवाल तथा नवीन चौधरी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। संगठन ने आने वाले समय में भी छात्रहित एवं राष्ट्रहित के विभिन्न कार्यक्रमों को इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।