नदबई में रेलवे लाइन दोहरीकरण को लेकर रेलवे भूमि की पैमाइश शुरू


राजस्व टीम ने रेलवे फाटक के पास 12.30 मीटर भूमि का सीमांकन किया, दोहरीकरण परियोजना को मिलेगी गति।

नदबई। आगरा–बांदीकुई रेलखंड पर प्रस्तावित रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजना के तहत शुक्रवार को नदबई कस्बे में रेलवे फाटक के समीप रेलवे भूमि की पैमाइश और सीमांकन का कार्य किया गया। रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में पांच सदस्यीय राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर चिन्हित भूमि का सर्वे कर सीमांकन किया और इसकी रिपोर्ट रेलवे विभाग को सौंपी।

सूत्रों के अनुसार, राजस्व टीम ने रेलवे फाटक के निकट लगभग 12.30 मीटर रेलवे भूमि की पैमाइश कर उसका सीमा ज्ञान कराया, जिससे दोहरीकरण कार्य को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

दोहरीकरण परियोजना को मिलेगा लाभ

गौरतलब है कि आगरा–बांदीकुई रेलमार्ग पर रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसी के तहत विभिन्न स्थानों पर रेलवे की भूमि का सीमांकन किया जा रहा है। नदबई में शुक्रवार को की गई पैमाइश इसी प्रक्रिया का हिस्सा रही।

स्थानीय लोगों का मानना है कि रेलवे लाइन दोहरीकरण पूरा होने के बाद आगरा–बांदीकुई रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम होगा। वर्तमान में सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों के संचालन और ठहराव में आने वाली समस्याओं से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे और राजस्व अधिकारी रहे मौजूद

भूमि सीमांकन के दौरान रेलवे कंस्ट्रक्शन अधिशासी अभियंता रामचंद वर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनोज चौहान, रेलवे इंजीनियर ओंकार तिवारी सहित राजस्व विभाग की टीम में गिरदावर करतार सिंह, अतुल गुप्ता, गजब सिंह, कीर्ति चौहान एवं प्रशांत चौधरी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *