सूरौठ। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिंडौन विधायक अनीता जाटव की अगुवाई में करौली जिला सीमा पर 21 किलो फूलों की माला पहनाकर सम्मान किया। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम पायलट एवं नेता प्रतिपक्ष जूली रविवार को जब करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में भाग लेने गांव कटकड जा रहे थे तो जिला सीमा पर हिंडौन विधायक अनीता जाटव, सांसद भजनलाल जाटव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, हिंडौन नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, दलबीर सिंह चौधरी, पिंटू चौधरी, इंद्राज सिंह, तारा सिंह गुर्जर, महेश चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहलोत, पायलट एवं जूली को साफे मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद देवलेन मोड, महू इब्राहिमपुर, क्यारदा, वृंदावन रिसार्ट, हिंडौन बाईपास सहित कई स्थानों पर इन नेताओं का स्वागत सम्मान किया गया।