क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में, बी.ए फाइनल 24 रन से विजयी


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं में मानवीय गुणों की वृद्धि तथा संपूर्ण बौद्धिक विकास विकसित करने के उद्देश्य से अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में आयोजित की जा रही अंतर कक्षीय शैक्षणिक साहित्य व सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को कबड्डी ,क्रिकेट, कुर्सी दौड़ ,पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बृजेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।
प्रतियोगिता संयोजक व्याख्याता उमाकांत शुक्ला एवं सह संयोजक व्याख्याता जीवन सिंह ने बताया कि क्रिकेट एवं कबड्डी में छात्राओं ने अपने सर्वश्रेष्ठ कौशल का प्रदर्शन करते हुए अद्भुत साहस का परिचय दिया। कबड्डी प्रतियोगिता में बी ए पंचम सेमेस्टर की टीम विजेता एवं बी. ए प्रथम सेमेस्टर उपविजेता रही।
क्रिकेट में बी. ए पंचम सेमेस्टर विजेता एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर टीम उपविजेता रही। कुर्सी दौड़ में प्रथम कोमल वर्मा बी एस सी प्रथम सेमेस्टर एवं द्वितीय स्थान पायल जांगिड़ बी एस सी प्रथम सेमेस्टर,
पोस्टर में प्रथम पायल जांगिड़ बी एस सी प्रथम सेमेस्टर एवं द्वितीय स्थान चेतना शर्मा बी एस सी प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया ।
इस अवसर पर प्रो. संतोष मंगल, डॉ प्रवीण कुमार, जगन्नाथ रेगर, संजय चौबे, योगिता जैन, उदय सिंह, अंकित अग्रवाल,मेघा गुप्ता, , गजल गुप्ता, देवांग पाठक, अमित खंडेलवाल, नवीन मित्तल,आदित्य , वेद प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now