सुरोठ। मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर ने बताया कि नरपालिका सुरोठ के हिंडौन बयाना मार्ग पर स्थित अंबेडकर भवन में भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई साथ ही सजीव झाकियों एवं बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। जो कि अम्बेडकर भवन से होकर, बस स्टैंड,चेतन डॉक्टर की दुकान, मेन मार्केट, पुलिस चौकी, मस्जिद चौराहा, सब्जी मंडी। होते हुए अम्बेडकर भवन पहुंची। इस दौरान सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए। जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में जाटव समाज के नेता परसोत्तम बंशीवाल, नीरज बंशीवाल, भाजपा महामंत्री सत्येंद्र बंशीवाल , पुष्पक बंशीवाल,पंचायत समिति सदस्य बृजेश भारद्वाज, मोहर सिंह सैनी,पूर्व सरपंच रामवतार शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राजावत, मोहित राजावत, भामाशाह रजनीश मीणा, हंसराज मीणा, विश्राम मीणा, परसादी लाल जाटव, बाबू माली, लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव, वेद प्रकाश शर्मा,मोहन भंडारा, बाबू फकीर, जाहिर खान, देवेंद्र बंशीवाल, देशराज बंशीवाल, एवं जाटव समाज के पदाधिकारियों सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।
Suroth, Karauli, Rajasthan