भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी घोषित


राजेश गोयल ने अध्यक्ष और प्रेम प्रकाश पाराशर ने सचिव पद संभाला, वर्ष 2026-27 के लिए सेवा एवं सामाजिक प्रकल्पों की नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

सवाई माधोपुर। भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा का वर्ष 2026-27 के लिए दायित्व ग्रहण समारोह हाउसिंग बोर्ड रोड स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में राजस्थान पूर्व के प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत गर्ग के सानिध्य में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

कार्यक्रम के दौरान शाखा कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वहीं शाखा सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर में आयोजित सेवा, संस्कार एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

नई कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत गर्ग ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश गोयल पांचोलास वाले, सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर तथा कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर विधिवत दायित्व ग्रहण कराया।

इसके बाद अध्यक्ष राजेश गोयल ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में संरक्षक सुरेंद्र पांड्या एवं रामअवतार गौतम, अध्यक्ष राजेश गोयल पांचोलास वाले, सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, सेवा प्रमुख श्याम सुंदर सिंघल, संस्कार प्रमुख आलोक जैन, संपर्क प्रमुख अमित टटवाल, पर्यावरण प्रमुख अंकित जैन, महिला प्रमुख श्रीमती ममता महेश्वरी तथा सहसचिव राहुल चौधरी को दायित्व सौंपा गया।

विभिन्न प्रकल्पों के लिए प्रभारियों की हुई नियुक्ति

समारोह में परिषद के विभिन्न सेवा एवं सामाजिक प्रकल्पों के लिए भी जिम्मेदारियां घोषित की गईं। संस्कृति सप्ताह के लिए राजेन्द्र मंगल (एलआईसी) एवं संदीप गोयल, भारत को जानो कार्यक्रम के लिए श्रीमती मंजू जैन एवं मनीष जैन बीके, समूहगान के लिए चन्द्रभानु शर्मा एवं कपिल जैन, रक्तदान के लिए मूलचंद नागर, जल मंदिर (स्थायी प्रकल्प) के लिए राजेश जांगिड़ एवं रामजी लाल जाट, चिकित्सा के लिए डॉ. संगीत गर्ग एवं डॉ. ऋषभ गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा वनवासी सहायता के लिए अशोक गोयल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए राधा गोयल एवं श्रीमती हेमा गर्ग, निर्धन छात्र एवं ग्राम विकास के लिए प्रकाश जोशी एवं पंकज बज, विकलांग सहायता के लिए नरेन्द्र मोहन चौधरी, हम्मीर वाटिका (स्थायी प्रकल्प) के लिए निर्मल जैन एवं राजेन्द्र मंगल, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन के लिए दिनेश कुमार शर्मा एवं मनीष मंत्री, जबकि महापुरुष जयंती एवं राष्ट्रीय पर्व के लिए सुशील जैन एवं नितिन अग्रवाल को प्रभार सौंपा गया। जिला समन्वयक दीनदयाल अग्रवाल ने नवीन कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से दायित्व ग्रहण करवाया।

सेवा, समर्पण और संस्कार पर दिया गया विशेष जोर

कार्यक्रम में श्रीराम चौधरी, विष्णुजी माथुर एवं नरेन्द्र मोहन गर्ग ‘पिंटू’ विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद संपर्क, सहयोग, सेवा, समर्पण एवं संस्कार के पंचसूत्रीय सिद्धांतों पर कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने परिवार प्रबोधन और संस्कार आधारित कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

जिला समन्वयक दीनदयाल अग्रवाल ने संगठन में संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समर्पित और सक्रिय नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया।

समाज सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में तन, मन और धन से समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्य एकजुट होकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएं और समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम का संचालन आलोक जैन एवं कपिल जैन ने किया। समारोह में भारत विकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी, हम्मीर शाखा के सदस्य, मातृशक्ति, मानटाउन शाखा के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिव उमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप गोयल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *