एनीमिया मुक्त राजस्थान के तहत भारत विकास परिषद “हम्मीर” ने लगाया एनीमिया शिविर


शिविर में लगभग 650 छात्रोंओ की एनीमिया जांच

सवाई माधोपुर। पंकज शर्मा। राजस्थान सरकार की एनीमिया मुक्त राजस्थान “स्वास्थ्य पहल” के तहत भारत विकास परिषद “हम्मीर ” सवाईमाधोपुर के द्वारा एक दिवसीय एनीमिया जाँच शिविर का आयोजन किया गया l परिषद सचिव प्रेम प्रकाश पाराशर ने बताया, हम्मीर शाखा ने इस कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय, रणथम्भोर चिल्ड्रन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में जाँच शिविर आयोजित किये l सभी जाँच केन्द्रो पर राज्य सरकार द्वारा लगाये गये चिकित्सकर्मियों के पहुंचने के उपरांत माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया l शुभारम्भ पर सभी अतिथियों, विद्यालय प्रमुख, चिकित्सा कर्मी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया l डॉक्टर ऋषभ गोयल द्वारा छात्राओं को एनीमिया के बारे में विस्तृत में जानकारी देते हुए बताया कि हीमोग्लोबिन की मात्रा हमारे शरीर में कितनी होनी चाहिए और इसकी क्यों आवश्यकता है? जाँच शिविर में लगभग 650 बालिकाओं के रक्त के सेम्पल लेकर उनकी जाँच की गई l जिन बालिकाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गईं l उन सभी बालिकाओं के लिए पिंक और ब्लू IFA गोलियों की किट वितरित की गई l परिषद अध्यक्ष राजेश गोयल ने विद्यालय में भारत विकास परिषद के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि भारत विकास परिषद पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार,सेवा और समर्पण पर कार्य करती है। महिला प्रमुख मीनाक्षी मंत्री ने बताया कि इस अभियान में मातृशक्ति द्वारा भी बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। कार्यक्रम के तहत नीलम जैन चिकित्सा प्रभारी सिटी डिस्पेंसरी, दिनेश कुमार शर्मा,महेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र जैन, श्याम सुन्दर सिंघल, श्रीराम चौधरी, नरेन्द्र मोहन चौधरी, नरेन्द्र मोहन गर्ग, राजेंद्र मंगल LIC, चन्द्रभानु शर्मा, जितेंद्र शर्मा,राहुल चौधरी, राजेंद्र मंगल,मनीष माहेश्वरी, सत्यनारायण महेश्वरी,शिमला जैन, राजकुमारी मंगल, रुचि जैन, राजकुमारी गर्ग, प्रियंका जैन, रेखा शर्मा आदि कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now