Bhilwara : अनिल व्यास बने तैराकी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


अनिल व्यास बने तैराकी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अखिल भारतीय तैराकी संघ के चुनाव रविवार को चेन्नई में संपन्न हुए। इस चुनाव में शाहपुरा के अनिल व्यास को तैराकी संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। अनिल व्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर शाहपुरा में प्रसन्नता का माहौल बन गया है। व्यास दुसरी बार इस पद पर निर्वाचित हुए है।
इस चुनाव में आर एन जयप्रकाश राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उल्लेखनीय है कि अनिल व्यास वर्तमान में राजस्थान तैराकी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष और राजस्थान ओलंपिक संघ के चेयरमैन भी हैं।
अनिल व्यास के तैराकी संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर प्रदेश के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, गृहराज्य मंत्री राजेंद्र यादव और कांग्रेस के नेता रणदीप धनकड़ ने बधाई दी है। शाहपुरा से जिला तैराकी संघ के सचिव नरेश बूलियां, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष लालूराम जागेटिया, पूर्व पार्षद भगवान सिंह यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक भारद्वाज, राजकुमार बैरवा, हनुमान शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने अनिल व्यास को बधाई दी है.

मूलचन्द पेसवानी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now