पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
भीलवाड़ा। नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर), भीलवाड़ा के तत्वावधान में गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष शिवराम (जी.पी.) खटीक ने की। बैठक के मुख्य वक्ता राजस्थान सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भीलवाड़ा संगठन प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ तथा सह प्रभारी कैलाश झालीवाल रहे।
कार्यकर्ताओं की एकजुटता से मिलेगी ऐतिहासिक जीत
पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। यदि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेंगे तो भीलवाड़ा नगर निगम सहित प्रदेशभर के निकाय चुनावों में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।
बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार पर दिया जोर
सह प्रभारी कैलाश झालीवाल ने कहा कि निकाय चुनाव संगठन की मजबूती की वास्तविक परीक्षा है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया।
वार्डवार रणनीति पर हुआ मंथन
पीसीसी सदस्य नीरज गुर्जर ने बताया कि बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों, वार्डवार संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया।
एडवोकेट कुणाल ओझा ने भी कहा कि बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई और सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
संगठन जितना मजबूत होगा, जीत उतनी सुनिश्चित होगी
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवराम (जी.पी.) खटीक ने कहा कि कांग्रेस का संगठन जितना मजबूत होगा, चुनावी जीत उतनी ही सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल कर नगर निगम में अपना परचम लहराएगी।
कई वरिष्ठ कांग्रेसजन रहे मौजूद
बैठक में संजय पेड़ीवाल, रेखा हिरण, भंवर गर्ग, राजेंद्र जैन, अनिल राठी, अब्दुल सलाम मंसूरी, योगेश सोनी, रफीक शेख, हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह राठौड़, मेवाराम खोईवाल, जितेंद्र दरयानी, राधेश्याम भड़ाणा, रफीक बिसायती, डॉ. फरियाद मोहम्मद, निसार सिलावट, शिव प्रकाश घावरी, उस्मान पठान, राजकुमार माली, मोहम्मद शाहिद देशवाली, कमल कुछबंदा, अनुराधा झा, हिमांशु माथुर सहित शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।