देवशयनी एकादशी पर सैकड़ों समाजजनों की मौजूदगी में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, समर्थन के साथ अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी की घोषणा।
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा सिंधी सेंट्रल पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव का बिगुल शनिवार को बज गया। वरिष्ठ सिंधी समाजसेवी लीला राम सबनानी ने देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर आयोजित एक विशाल सामाजिक कार्यक्रम में सैकड़ों सिंधी समाजजनों की मौजूदगी और समर्थन के बीच अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की।
सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूल चंद बहरवानी ने बताया कि उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही भगवान झूलेलाल की स्तुति कर महिला आश्रम के निकट लीला राम सबनानी के चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने सबनानी को आशीर्वाद देते हुए उनकी जीत की कामना की। कई समाजजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
लंबे समय बाद हो रहे पंचायत चुनाव
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव पिछले कई वर्षों से नहीं हुए थे। समाज में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पुनः सक्रिय करने के उद्देश्य से सिंधु जागृति मंच ने महेश खोतानी के नेतृत्व में चुनाव कराने का बीड़ा उठाया था। समाज के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे संगठन को नई दिशा देने वाला कदम बताया।
समाज के सहयोग से मजबूत संगठन बनाने का आह्वान
उम्मीदवारी की घोषणा के बाद लीला राम सबनानी ने उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक मतों और समर्थन के साथ उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग से पंचायत को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जा सकेगा।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश चंदवानी, लक्ष्मण लालवानी, वीरूमल पुरसानी, गुलशन विधानी, राम लखवानी, लालचंद नथरानी, हीरालाल गुरनानी, शंकर मेठानी, पवन ठाकुर, हरीश सखरानी, हरीश मनवानी, शेरू निहालानी, किशोर खोतानी, रतन चंदानी, रमेश कोरानी, विजय गुरनानी, ओम प्रकाश देवानी, सुरेश लोंगवानी, राजकुमार गुरनानी, हेमंत सबनानी, नाका रामसिंघानी, मनोहर बदलानी, राजकुमार केसवानी, गोरधन जेठानी, ओम प्रकाश टिकयानी, धीरज पेशवानी, ओम गुलाबानी, महेश नथरानी, आर.के. खोतानी, राजकुमार दरियानी, हेमनदास भोजवानी, सुरेश पेशवानी, जितेंद्र रंगलानी, कमल गुरनानी, अनिल झामनानी, दीपक चंदानी, दर्शन आसवानी, प्रकाश सखरानी, विजय हरिकिशन तहिलयानी, दीपक गुरबानी, दौलत बहरवानी, चंद्र प्रकाश मोतियानी, गिरधारी मेठानी, जगदीश गुरनानी, जसवंत खोतानी, तुलसी सखरानी, गोविंद लखवानी, पुरुषोत्तम ठारवानी, राजेश हेमनानी, खेमचंद ठारवानी, गोविंदराम आसवानी, उमेश आसनानी, रमेश मेठानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मोहन सबनानी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।