भरतपुर संभाग की भाजपा बैठक में निकाय चुनावों को लेकर दिए दिशा-निर्देश


बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर घर-घर संपर्क अभियान चलाने और भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन बढ़ाने का किया आह्वान।

भरतपुर। आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भरतपुर संभाग कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे संगठन पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को चुनावी तैयारियों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में दिल्ली सरकार में मंत्री एवं भरतपुर संभाग निकाय चुनाव प्रभारी रविंद्र इन्द्राज सिंह, निकाय चुनाव संभाग प्रमुख अशोक परनामी, संभाग प्रभारी बिहारी लाल विश्नोई, सह प्रभारी नारायण मीणा तथा निकाय चुनाव सह प्रभारी हरिराम रिणवा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा को मजबूत बनाने पर जोर

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान निकाय चुनाव प्रभारी रविंद्र इन्द्राज सिंह एवं संभाग प्रमुख अशोक परनामी ने संयुक्त रूप से संगठन के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने केंद्र, राज्य एवं स्थानीय स्तर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक अधिक से अधिक पहुंचाने पर जोर दिया।

बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का आह्वान

बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी जिम्मेदारी के अनुसार सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों से कहा गया कि कार्यकर्ता नियमित रूप से बूथ क्षेत्र में संपर्क करें और आमजन से संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दें।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों को लेकर पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

घर-घर संपर्क अभियान चलाने के निर्देश

बैठक में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से संवाद करने तथा नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं में भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मजबूत करने का आह्वान किया गया।

सवाई माधोपुर जिले से पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला महामंत्री विनोद अटल, जगदीश अग्रवाल, प्रेमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश डेंगोरिया, बाबूलाल मीणा सहित संपूर्ण भरतपुर संभाग के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *