गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा का स्वागत फव्वारा चौक पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम कल दिनांक 11 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे आयोजित होगा। शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा फुले जी ने समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसका भाजपा शहर मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, “हम सभी का दायित्व है कि महात्मा फुले जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और समरसता को मजबूत करें। सभी कार्यकर्ता समय पर उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे प्रातः 10:00 बजे फव्वारा चौक पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता निभाएं।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।