सभापति के जन्मदिवस पर भव्य भजन संध्या की तैयारियों को अंतिम रूप


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा।सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल के 47वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी क्रम में समिति के तत्वाधान में पार्थ रिसोर्ट एवं रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप प्रदान किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 16 अप्रैल को जयपुर रोड स्थित सभापति शिवरतन अग्रवाल के निज निवास पर आयोजित होने वाली विशाल एवं भव्य भजन संध्या को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाना रहा। बैठक में उपस्थित समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं, ताकि आयोजन को भव्यता एवं गरिमा के साथ सम्पन्न कराया जा सके।

कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत चरण पादुका व्यवस्था, टेंट, साउंड सिस्टम (माइक), डेकोरेशन, दरबार सजावट, पूजा-पाठ, पावन ज्योत एवं प्रसाद वितरण हेतु अलग-अलग संयोजकों की नियुक्ति की गई। सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर धोलेटा ने जानकारी देते हुए बताया कि भजन संध्या में देश के ख्यातिप्राप्त भजन गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें निवाई से राजू खंडेलवाल, दौसा से अजय शर्मा, बरेली से अनन्त मिश्रा एवं अपर्णा मिश्रा शामिल हैं। इन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों से वातावरण भक्तिमय एवं भावविभोर हो उठेगा।

समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य भजन संध्या का लाभ उठाने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम में नंदकिशोर धौलेटा, शिवरतन अग्रवाल,राजेश टेंट,विनीत खंडेलवाल,चंद्रभान स्वास्तिक, राजेंद्र दुसाद, जगदीश हेमनानी, लाला भाई, राजेंद्र मोदी, बंटी सलेमपुर, हेमंत सिंगल, रविंद्र गुप्ता, शैलेंद्र गढ़ी, नरोत्तम गुप्ता, विकास दुसाद, अरविंद पीलोदा, नेमीचंद फलोदी,राजेंद्र खारवाल,सुरेश खुटला ,हरिमोहन बेरडा, नरेश सिंघल, सतीश धर्मकांटा,सुनील गुप्ता,सुनील बंसल, दीवान खंडूजा सहित समस्त गणमान्यजन उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now