बच्चों को विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर किया मिठाई का वितरण


शिक्षा विभाग के निर्देश पर ऋषभदेव पखवाड़े की शुरुआत

बामनवास।गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। शिक्षा विभाग की अभिनव पहल पर देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के जीवन चरित्र पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की शुरुआत ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में प्री-प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों से की l बच्चों को इस अवसर पर भगवान ऋषभदेव के जीवन चरित्र पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई l इसके बाद उन्हें विद्यालय के निदेशक अखलेश गुर्जर ने माता मरूदेवी के सोलह सपनो के बारे में बताते हुए उनका अर्थ बताया l

नन्हे मुन्नों ने ध्यान मुद्रा में किया णमोकार महामंत्र का जाप

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर बच्चों ने एक साथ समधुर आवाज में णमोकार महामंत्र का निर्दोष आवाज में जाप किया जिससे पूरे विद्यालय का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया l इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने बताया कि णमोकार महामंत्र में पांच परमेष्ठि को नमन किया जाता है l अरिहंत,सिद्ध,आचार्य,उपाध्याय और सर्वसाधु इन परम पद को पाने के लिए आपको धर्म की राह पर चलकर भावना बनाकर जीवन को त्याग की ओर करने का पुरूषार्थ करना होगा l

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमति कृपा गुर्जर ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में शिक्षा विभाग के आदेशों की अनुपालना में विद्यार्थियों के अन्दर ऋषभदेव पखवाड़े के तहत ऋषभ स्तुति, ऋषभदेव पर आधारित शिक्षाप्रद कहानी,चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता मंगलवार को निबन्ध और प्रश्नोत्तर,रचनात्मक लेखन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया जाएगा l
विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर बच्चों को विद्यालय में मिठाई का वितरण किया गया l इस अवसर पर विद्यालय की नीरज गुर्जर,शिवानी मीणा,गणेश योगी,योग शिक्षक रीना गुर्जर आदि कई शिक्षक उपस्थित थे l


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now