तलावड़ा तहसील क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए रखी मांग
तलावड़ा तहसील क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने एवं सुविधाओं के विस्तार करने की मांग
चिकित्सा के क्षेत्र में एम्बुलेंस एवं सीएसी में सुविधा विस्तार एवं सड़कों के लिए बजट स्वीकृत कर बुनियादी विकास कार्यों को करने पर की चर्चा
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। शासन सचिवालय स्थित उप मुख्यमंत्री मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से क्षेत्र के भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री दिया से भाजपा नेता मनोज कुनकटा ने तहसील क्षेत्र तलावड़ा में विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग रखी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलावड़ा में सुविधा विस्तार जिसमें डाक्टरों के रिक्त पदों भरने, सी बी सी, ई सी जी, एक्सरे, सोनोग्राफी मशीन, एम्बुलेंस सुविधा, आर्युवैदिक औषधालय, उच्च शिक्षा संस्थान खोलने, सड़कों के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग रखी।
मनोज कुनकटा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी की तलावड़ा को तहसील का दर्जा मिले वर्षों बीत जाने के बाबजूद भी बुनियादी विकास कार्य अब भी अटके पड़े हैं। कस्बे में आर्युवैदिक औषधालय शुरू करने जिससे मरीज आर्युवैदिक दवाइयों का लाभ ले सके। राजकीय विद्यालयों में विज्ञान संकाय खोला जाए जिससे बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों का सहारा नहीं लेना पड़े। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाए करीब ढाई सौ रोगी प्रतिदिन ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं जिसके लिए सीबीसी, इसीजी एक्सरे और सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराई जाएं।
साथ ही मीणापाड़ा से नारायणपुर टटवाड़ा सड़क मार्ग का कार्य पिछले सालों से अधूरा पड़ा है उसे पूरा करना।
शिक्षा के क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज एवं सरकारी महाविद्यालय की मांग रखी क्योंकि छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं करीब 20 किलोमीटर दूर गंगापुर सिटी जाना पड़ता हैं।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा नेता मनोज कुनकटा को सकारात्मक आश्वाशन देते हुए तलावड़ा तहसील क्षेत्र का बुनियाद विकास कर सुविधाओं के विस्तार की बात कही।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि नए भारत के नए राजस्थान में सुशासन को समर्पित हमारी सरकार जन-जन के कल्याण व उत्थान हेतु वचनबद्ध है। क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से निराकरण हेतु संकल्पित हैं।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।