होटल द पर्ल में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को मिलेगी कृषि की नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी
गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी जिला सवाईमाधोपुर के तत्वावधान में आगामी 22 मई 2026, शुक्रवार को गंगापुर शहर के जयपुर बाईपास स्थित होटल द पर्ल में एक भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे होगा।
कैलाश चौधरी करेंगे शिरकत
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर द्वारा की जाएगी।
कृषि योजनाओं पर रहेगा जोर
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जिले के ‘धरतीपुत्र’ अन्नदाता किसानों को कृषि के क्षेत्र में अपनाई जा रही नवीन तकनीकों के बारे में शिक्षित करना है। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी ताकि किसान इनका अधिकतम लाभ उठा सकें।
कार्यकर्ताओं और किसानों से उपस्थिति की अपील
भाजपा जिला नेतृत्व ने जिले के समस्त किसानों, मंडल पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और सभी कार्यकर्ताओं से इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें:
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।