शहर की पहली एंडोस्कोपी सुविधा शुरू; अस्पताल प्रबंधन ने कहा- मरीजों को मिलेगी बड़े शहरों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधा
गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। जयपुर रोड स्थित CP Hospital में अब मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में हाल ही में अत्याधुनिक एंडोस्कोपी मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया।
शहर की पहली सुविधा
अस्पताल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सी.पी. गुप्ता ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह गंगापुर शहर की पहली एंडोस्कोपी मशीन है, जिसका सीधा लाभ स्थानीय निवासियों को मिलेगा। मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गुप्ता ने बताया कि अस्पताल का लक्ष्य मरीजों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अपने ही शहर में उपलब्ध कराना है।
एंडोस्कोपी के फायदे
अस्पताल के सीनियर लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सचिन सिंह राजपूत ने बताया कि एंडोस्कोपी पेट, भोजन नली, अल्सर, पेट दर्द, उल्टी, खून की कमी, बार-बार एसिडिटी और पाचन संबंधी गंभीर समस्याओं की सटीक जांच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया कम दर्द वाली, सुरक्षित और बहुत कम समय में पूरी हो जाती है, जिससे बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाकर समय पर इलाज संभव है।
अस्पताल की अन्य सुविधाएं
अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि CP Hospital में अब MRI, CT Scan, 24 घंटे ब्लड बैंक और RGHS व मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना के तहत कैशलेस उपचार जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उद्घाटन के दौरान सर्जन डॉ. सचिन राजपूत, डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. रोहित सुंदेशा, डॉ. रोहित टांक, सचिन शर्मा, मिथलेश कुमार, डॉ. इंतिकाब, डॉ. पंकज उपाध्याय, डॉ. अभिषेक जैमिनी सहित अस्पताल की पूरी मेडिकल एवं नर्सिंग टीम उपस्थित रही।
यह भी पढ़ें:
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।