पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन; कन्या पूजन और प्रसादी वितरण के साथ होगा समापन
गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। कर्मचारी कॉलोनी स्थित गौरव मैरिज होम के सामने स्थित माँ इंदरगढ़ दरबार में पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम में छप्पन भोग, भगवती जागरण और कन्या पूजन मुख्य आकर्षण रहेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा: भक्ति देवी चरण गर्ग ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 23 मई को होगा:
-
23 मई (शनिवार): शाम 5:00 बजे भक्तों के सहयोग से माँ को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत रात्रि 9:00 बजे से सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विशाल भगवती जागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
-
24 मई (रविवार): प्रातः 10:00 बजे कन्या पूजन संपन्न होगा और इसके साथ ही भक्तों में प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
आयोजन समिति ने गंगापुर सिटी के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माँ का आशीर्वाद लेने और धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया है।
यह भी पढ़ें:
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।