पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में मां कैला देवी सेवा संस्थान द्वारा दो दिवसीय धार्मिक उत्सव, भव्य भगवती जागरण और विशाल भंडारे की तैयारी
गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। मां कैला देवी सेवा संस्थान के तत्वाधान में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 22 और 23 मई को दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण 108 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा, छप्पन भोग और भव्य भगवती जागरण रहेंगे।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
संस्थान के प्रवक्ता वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि सभी कार्यक्रम कैलादेवी ट्रस्ट आश्रम, करणपुर रोड पर आयोजित होंगे।
-
22 मई (सप्तमी): सुबह 7:30 बजे खोहरी माता मुख्य मार्ग से गाजे-बाजे के साथ 108 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा शुरू होगी। भक्त माता के मंदिर पहुँचकर चुनरी और पोशाक अर्पित करेंगे। शाम 4:00 बजे आश्रम से पुनः एक भव्य जुलूस निकलेगा। रात्रि 9:00 बजे आगरा के प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य झांकियों के साथ विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा।
-
23 मई (अष्टमी): सुबह 5:00 बजे मां कैला देवी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद हवन-यज्ञ और कन्या पूजन संपन्न होगा। महोत्सव का समापन प्रातः 10:00 बजे आश्रम परिसर में आयोजित विशाल भंडारे के साथ होगा।
सफलता के लिए जुटे कार्यकर्ता
आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्थान के अध्यक्ष दिनेश चंद, महामंत्री रमेश चंद्र तिवारी, संयोजक गोपाल सोनी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।