सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन


बामनवास 18 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बामनवास में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामनवास में भाजपा मंडल बामनवास एवं बरनाला मंडल का संयुक्त रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।
बामनवास मंडल अध्यक्ष रामराज मीना ने बताया कि इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर अध्यक्षता रामराज मीना (मंडल अध्यक्ष बामनवास) एवं शंकर सिंह नरूका (मंडल अध्यक्ष बरनाला) विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव एवं विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा रहे। संचालन शशिकला मीना, प्रधान पंचायत समिति बामनवास ने किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी भारी संख्या में उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाया। रक्तदान महादान है यह जीवन बचाने का सबसे बड़ा उपहार है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now