बौंली में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, 8 अक्टूबर से होगा आयोजन


श्री राम कला मंडल के सदस्यों ने ली सहयोग की शपथ, शिव बगीची स्थित रामलीला मंच पर विधि-विधान से किया ध्वज पूजन

बौंली, बामनवास। शारदीय नवरात्र के दौरान प्रतिवर्ष होने वाली रामलीला मंचन को लेकर श्री राम कला मंडल बौंली के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक भोलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई।

सदस्यों ने रामलीला मंचन में सहयोग की ली शपथ

बैठक के दौरान श्री राम कला मंडल के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को रामलीला मंचन के दौरान पूर्ण सहयोग करने को लेकर शपथ ग्रहण करवाई गई। सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग एवं सहभागिता का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सभी सदस्य रामलीला मंच शिव बगीची प्रांगण बौंली पहुंचे, जहां विधि-विधान से ध्वज पूजन किया गया।

8 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन

श्री राम कला मंडल बौंली की ओर से आयोजित होने वाले रामलीला मंचन का कार्यक्रम 8 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। शारदीय नवरात्र के दौरान होने वाले इस आयोजन को लेकर मंडल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान व्यास पीठ हंसराज शर्मा, श्री राम कला मंडल अध्यक्ष राघवेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश पुरी, वरिष्ठ सदस्य श्रद्धा ओम त्रिवेदी, गोपाल शर्मा, मोहन सिंह राव, योगेश शर्मा, मदन सिंह राजावत, नरेंद्र दाधीच, प्रेमराज सैनी, रामावतार सैनी एवं शंकर सिंह बना सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *