ब्रज 84 कोस परिक्रमा: जिला कलेक्टर का सख्त निर्देश—48 घंटे में दुरुस्त करें परिक्रमा मार्ग की सभी व्यवस्थाएं


अधिक मास के दौरान श्रद्धालुओं को मिलेंगी 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं और सहायता केंद्र; लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

डीग (अमर दीप सेन)। आगामी अधिक मास के दौरान आयोजित होने वाली ब्रज 84 कोस परिक्रमा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिक्रमा मार्ग की मरम्मत, सफाई और लाइटिंग में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं:

  • सहायता केंद्र: मार्ग में जगह-जगह सहायता केंद्र स्थापित होंगे, जहां टेंट, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा की सुविधा मिलेगी।

  • 24×7 स्वास्थ्य सेवा: चिकित्सा विभाग को तीन पारियों में स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को 24 घंटे इलाज मिल सके।

  • सुरक्षा के कड़े इंतजाम: कुंडों के पास बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें, गोताखोर और अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे।

बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान: कलेक्टर ने जेवीवीएनएल (JVVNL) को झूलते बिजली के तार सही करने और जलदाय विभाग को हैंडपंपों की मरम्मत के निर्देश दिए। मानसून को देखते हुए जलभराव वाले स्थानों पर मोटर पंप लगाने और कच्चे मार्ग पर सॉफ्ट मिट्टी डालने को भी कहा गया है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए मार्ग में पड़ने वाले विद्यालयों को आश्रय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now