अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद एवं गौ सेवा समिति की पहल; सार्वजनिक स्थानों पर रखे मिट्टी के परिंडे
सूरौठ। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए एक नेक पहल की गई है। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद एवं गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को सूरौठ कस्बे में ‘परिंडा अभियान’ का आगाज़ हुआ।
सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए परिंडे अभियान की शुरुआत सूरौठ पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी कालीचरण शर्मा के सानिध्य में की गई। इस दौरान टीम ने कस्बे के आयुर्वेद अस्पताल, नगरपालिका कार्यालय, मुख्य बाजार स्थित पुलिस चौकी और उदासी का बाग स्थित हनुमान मंदिर सहित कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के परिंडे स्थापित किए। कार्यकर्ताओं ने इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया।
करौली जिले में 1100 परिंडों का लक्ष्य अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिलाध्यक्ष एवं मठ मंदिर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम पंडा ने बताया कि यह उनका छठा परिंडा अभियान है। उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पक्षियों को भीषण गर्मी से बचाना है और पूरे करौली जिले में 1100 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर संरक्षक ओम प्रकाश शुक्ला, युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर, गौ सेवा समिति अध्यक्ष गौरी पंडित, उपाध्यक्ष भोजराज सोनी, सहसंयोजक अशोक सैनी एवं सचिव केशव शर्मा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:
