सर्किल के अंदर 9 फुट की ऊंचाई पर छतरी के अंदर विराजमान होंगे भगवान महावीर; बंसी पहाड़पुर के पाषाण से बनेगी सुंदर छतरी
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य तेजी से चल रहे है। रेलवे स्टेशन प्रांगण में गोल सर्कल के अंदर भगवान महावीर स्वामी की ब्रोंज मेटल की लगभग 1200 किलो बजनी विशाल प्रतिमा विराजमान करने के लिए तैयारी तेजी से चल रही है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों जयपुर में मेटल की प्रतिमा ढलाई का कार्य हो चुका है। जैन समाज के प्रसिद्ध वास्तुकार राजकुमार कोठारी की निर्देशन में जयपुर मे शिल्पकार संतोष जी द्वारा प्रतिमा की फिनिशिंग एवं पॉलिसीगं का कार्य चल रहा है जो जल्दी ही पूरा हो जाएगा।
भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा जी को विराजमान करने के लिए बंसी पहाड़पुर के पाषाण से छतरी बनाने की योजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज इस बारे में रेलवे के वरिष्ठ सहायक मंडल इंजीनियर अनिल कुमार जैन की अध्यक्षता में रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र जैन नृपत्या दिगंबर जैन समाज गंगापुर सिटी के अध्यक्ष प्रवीण जैन गंगवाल रेलवे के कॉन्टैक्टर बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि इंद्र पंडित एवं छतरी निर्माण कंपनी के हिमांशु गर्ग वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर कार्य बयाना आदि उपस्थित रहे। लगभग 10 फुट / 10 फुट लंबाई चौड़ाई वाली एवं 17 फीट ऊंचाई वाली बंसी पहाड़पुर के पाषाण से बनने वाली कलात्मक छतरी की डिजाइनिंग के बारे में चर्चा की गई। छतरी के खम्बों पर जैन चिन्ह जैसे द्वारपाल ,अष्ट प्रतिहार, स्वास्तिक, मंगल कलश, परस्पर ग्रहो जीवानाम आदि को उकेरा किया जाएगा। छतरी की गुंबद 4 फीट ऊंची एवं कलश से सुशोभित रहेगी इस पर ध्वज लगाया जाएगा।
इसी प्रकार छतरी के अंदर दो फीट ऊंची बेदी पर ढाई फीट ऊंचा बिजोलिया पाषाण का कमल सिंहासन लगाकर भगवान की प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा। प्रतिमा जी के भामंडल एवं पीछे की तरफ सुंदर नक्काशीयुक्त कल्पवृक्ष भी बनाया जाएगा। प्रतिमा जी के मस्तक पर छत्र लगाने भी लगाने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
छतरी के चारों ओर ग्रेनाइट पत्थर का चबूतरा एवं ग्रीन कारीडोर भी बनाया जा रहा है। छतरी की बाहरी दीवारों पर सुरक्षा के लिए नक्काशी युक्त पत्थर की जालियां लगाई जाएगी। उल्लेखनीय की यह कार्य तेजी से चल रहा है और इसके दो माह के अंदर पूरा होने की संभावना है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।